मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। शाहपुर पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अजीत कुमार ने राशन कार्ड, श्रम विभाग, मनरेगा, आवास योजना, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, बिजली समेत कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान कराया। शाहपुर के वार्ड 11 में नल-जल नहीं पहुंचने की शिकायत पर विधायक ने पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से बात कर शीघ्र नल-जल चालू करवाने का निर्देश दिया। बीडीओ से एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के साथ पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाने को कहा। विधायक ने आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म की प्रक्रिया भी पूरी की। शिविर में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, मुखिया मिथिलेश पासवान, सरपंच मनोज कुमार बैठा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...