चंदौली, मार्च 6 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के माध्यम से गांवों के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को मिलकर कार्य करना होगा, तभी योजनाओं का लाभ सही मायनों में ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र श्रीवास्तव और कन्हैया सिंह न...