एटा, अप्रैल 16 -- गुरुवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.25 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। क्षेत्र के समग्र विकास बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लंबित समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, नाली-खड़ंजा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। एडीओ पंचायत, एडीओ पीपी, एडीओ आईएसबी, एडीओ एजी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.