शाहजहांपुर, मई 15 -- खुटार। ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेकशील पाल को सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। हिसार ब्लॉक में तैनाती के दौरान ग्राम प्रधान से कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया था, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में विकास कार्यों के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच पंचायत राज विभाग द्वारा कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- बीडीओ मुफ्तीगंज और एडीओ आईएसबी को सस्पेंड करने का निर्देश गुरुवार को पंचायत राज अधिकारी ने विवेकशील पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीडीओ आशीष कुमार ने ...