सहारनपुर, फरवरी 25 -- भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित और जेल में बंद ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार वालिया की संपत्ति विजिलेंस जांच में 1.35 करोड़ मिली है, जो आय से अधिक बताई जा रही है। इनमें प्रतिष्ठान, जेवलरी, नकदी और घर भी शामिल है। विजिलेंस की टीम मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि 14 नवंबर को ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार वालिया को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वीडीओ जेल में बंद है। विजिलेंस की टीम उनकी आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है। रिश्वत लेने के कुछ बाद विजिलेंस टीम ने संपत्ति की जांच की थी। तब जांच में करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। इसके बाद मंगलवार को मेरठ से विजिलेंस की टीम सहारनपुर पहुंची थी। यहां पर टीम ने ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार वालिया के...