पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत/बरखेड़ा। पिछले दिनों बरखेड़ा की गौशाला में बदइंतजामी पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख दिखाया तो विभागीय अधिकारियों ने भी शिकंजा कसा है। प्रकरण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकरी को निलंबित कर बरखेड़ा ब्लाक से हटा दिया है। साथ ही बिलसंडा ब्लाक से उन्हें अटैच कर दिया गया है। साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। जबकि पिपराखास की लेखपाल के वेतन आहरण पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। बीते माह 26 मार्च गुरुवार को बरखेड़ा की गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। बताया गया था कि ग्राम पंचायत मूसेपुर जयसिंह में वृहद गो सरंक्षण केंद्र में दो सौ पशुओं के संरक्षण की क्षमता है। पर यहां 375 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। यहां पर संचालन की जिम्मेदारी एक एनजीओ को दी गई थी। आरोप लगाया...