ग्राम विकास अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार, परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- हापुड़, संवाददाता। यूपी के हापुड़ में एंटी करप्शन टीम ने खंड विकास कार्यालय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी सलमान राणा ने बताया कि गाजियाबाद के ग्राम भोजपुर में उसकी बड़ी बहन रुकसाना रहती हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए उसे परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता थी। इसे लेने के लिए वह ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील खारी के पास पहुंचा। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने नकल देने के एवज में दावत के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर दी। इसके बाद से वह करीब एक माह से लगातार सलमान पर रुपये देने का दबाव बना रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.