उन्नाव, जनवरी 1 -- असोहा। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। समीर तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार ब्लॉक सभागार में ग्राम्य विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक की गई। जिसमें ग्राम विकास के अरविंद सिंह, विनोद कुमार, ब्रजेन्द्र सिंह, रीता राजावत, अमरेश सिंह, रमेश सिंह, राम प्रसाद अरुण, पूनम वर्मा ने सर्वसम्मति से समीर तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना। साथ ही अरविंद सिंह चौहान संरक्षक, उपाध्यक्ष विनोद, मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह सहित अन्य पदों के लिए ग्राम्य विकास कर्मियों को मनोनीत किया गया। इस दौरान ग्राम्य विकास के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...