मऊ, जून 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडे को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र विचार करने की अपील किया। ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि वे वर्षों से मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने मांग की कि सभी ग्राम रोजगार सेवकों को स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा नियमित वेतनमान लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन इसके साथ ही हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने, दुर्घटना बीमा, पेंशन योजना, ईपीएफ सुविधा तथा सेवा सु...