इटावा औरैया, जून 19 -- जसवंतनगर। 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को ग्राम रजमऊ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लक्षण युक्त व्यक्तिओं की स्क्रीनिंग व हैंड हैंडल मशीन से 83 एक्स-रे किये व 16 बलगम जांच के लिए सैंपल लिए गए। शिविर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बीरेंद्र सिंह यादव ने टीबी के लक्षण बचाव और इलाज के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होना, सीने में दर्द और बलगम में खून का खाना, शाम को पसीना आना, वजन कम होना, बच्चों का बजन न बढ़ना, भूख कम लगना गले में गांठे होना आदि लक्षण दिखे तो ऐसे व्यक्तियों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क बलगम की जांच करने के लिए भेजें टीबी रोग की पुष्टि होने पर सरकार का पूरा इलाज नि:शुल्क दिया जाता है। साथ ही मरीज को इलाज क...