शामली, मार्च 26 -- क्षेत्र के ग्राम मोरमाजरा में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ से लटका युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीटू पुत्र रमेश (उम्र लगभग 28 वर्ष), जाति कश्यप, निवासी ग्राम मोरमाजरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि नीटू की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम डोकवाड़ा थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर में हुई थी। वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल में रह रहा था, लेकिन आपसी गृह कलह के चलते पिछले करीब एक माह से अपने पैतृक गांव में अकेला रह रहा था।पुलिस के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया...