जामताड़ा, फरवरी 9 -- ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन, बच्चों के अधिकारों पर हुई चर्चा फतेहपुर,प्रतिनिधि। फतेहपुर पंचायत सिमलाडागल अंतर्गत डुमरियाबाक एवं बुटबाडी गांव में ग्राम अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान बाल शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह सहित बच्चों से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों को इनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल ने बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। वहीं पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी ने समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस बैठक में पंचायत की मुखिया मिथिला मुर्मू, ग्राम प्रधान दिलीप मंडल सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.