रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुमन पत्नी प्रेम प्रकाश निवासी ग्राम बरा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को वह अपने खेत पर जा रही थी। इस बीच पुरानी रंजिश के चलते उसकी पड़ोसी अनीता उसके पति भगवान दास व राजेन्द्र आदि ने मिलकर उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके ऊपर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इसके कारण उसका सिर फट गया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया कि आरोपी उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...