औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक (आरएच) पवन कुमार ने विकास खंड औरैया की ग्राम पंचायत पड़रिया का स्थलीय निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उनके साथ सहायक अधिकारी अनीता खाका भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की पेंशन योजनाएं, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत और स्वच्छता अभियान की प्रगति का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने अभिलेखों का मिलान कर लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता जानी। ग्राम में आयोजित चौपाल में पेंशनधारियों से समय पर भुगतान, आयुष्मान कार्ड से उपचार सुविधा और उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन के उपयोग की जा...