विकासनगर, जनवरी 19 -- चकराता तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम मशक में ग्राम प्रहरी की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। जांच के लिए रेगुलर पुलिस को आदेश हो गए हैं। कोतवाल चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि जल्द ही पुलिस साक्ष्य संकलन और पूछताछ की कार्रवाई करेगी। विदित है कि दस जनवरी की शाम को मशक निवासी मदी पुत्र केसरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। मृतक के पुत्र परशुराम ने तहरीर देकर ग्राम हरटाड निवासी नोताराम पुत्र भादू ने पर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच रेगुलर पुलिस से करने की मांग की थी। जिसके बाद डीएम ने अब रेगुलर पुलिस को मामले की जांच सौंप दी है। कोतवाल चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि जांच के विधिवत आदेश जार...