बरेली, अक्टूबर 13 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रहरियों को डबल सौगात दी। ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर अब 3500 रुपये हो गया है। साथ ही पांच लाख तक कैशलेस इलाज भी होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान की दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे हैं। जो ग्राम प्रहरी को सम्मान दिया है। उन्हें मोबाइल भी दिया गया है। गांव सुरक्षित होता है तो आत्मनिर्भर होता है और तब वह भी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प का हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। उन्हें मोबाइल फोन और गिफ्ट हैंपर भी दिया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था संभालने में पुलिस के मददगार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में प्रति महीने एक ह...