ग्राम प्रधान से 50 हजार रिश्वत लेने में संविदाकर्मी गिरफ्तार
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को फतेहपुर जिले के हथगांव ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई करते हुए संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। संविदाकर्मी पर ग्राम प्रधान से नाली और सड़क निर्माण कार्य के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।फतेहपुर सुरजीपुर के प्रधान संतोष कुमार ने 31 जुलाई को एंटी करप्शन प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों का भुगतान कराने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सोमवार को एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने हथगांव स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार दोपहर करीब डेढ बजे संविदाकर्मी को शिकायतकर्ता से 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.