नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें में झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमिलिया मिश्र में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट हुई। जांच में मौके पर तीन तालाब नहीं मिले। नाली निर्माण में भी भुगतान और धरातल पर कराए गए कार्य के बीच अंतर सामने आया। जांच रिपोर्ट में धांधली की पुष्टि होने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने ग्राम प्रधान/प्रशासक राजेंद्र मिश्र से चार्ज छीनने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधान, सचिव और जूनियर इंजीनियर समेत चार जिम्मेदारों पर तगड़ा ऐक्शन लेते हुए सात लाख 17 हजार 446 रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत के प्रशासक की जिम्मेदारी एडीओ (पंचायत) को सौंपी गई है। डीएम के आदेश के अनुसार, प्रधान को अपना पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में साक्ष्यों के...