बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। गौर पुलिस ने बलवा व मारपीट की घटना में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बेलवा राजा निवासी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे एकराय होकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव करने अए उनके भाई रामप्रकाश व चाचा बाबूराम को मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दुर्गावती, अमित, अंकित, अंशिका निवासी बेलवा राजा ओर ग्राम प्रधान बुद्धिराम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...