जौनपुर, अप्रैल 21 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम प्रधानों का समूह सोंधी ब्लाक कार्यालय पहुंचा। प्रधानों ने समय पर पंचायत चुनाव कराने अन्यथा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नामित ज्ञापन बीडीओ पीयूष त्रिपाठी को सौंपा। ग्राम प्रधानों का कहना है कि पूरे प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत चुनाव समय से सम्पन्न कराना सम्भव प्रतीत नहीं हो रहा है। चुनाव यदि लम्बी अवधि तक टाला जाता है तो ग्राम पंचायतों के सफल संचालन में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए। यह भी पढ़ें- पंचायतों का कार्यकाल बढ़वाने के पक्ष में प्रधान इस म...