चम्पावत, अगस्त 19 -- जगदीश राय, लोहाघाट। ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर 19 अगस्त से प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेशभर के ब्लाकों से खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया था। मांगें पूरी नहीं होने पर 19 अगस्त से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों का संज्ञान लेते हुए उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस माह के अंत तक प्रधान संगठन की अधिकांश मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संगठन ने 19 अगस्त से...