गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता स्थानीय शासन दिवस और ग्रामीण विकास दिवस जिले भर में मनाया गया। शुक्रवार को जनगणना 2027 के तहत जिले में 7 से 21 मई तक स्वगणना का कार्य को लेकर गांव-गांव में लोगों को जनगणना से पहले होने वाले स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। स्वगणना के लिए गांवों वालों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि व्हाट्स ऐप ग्रुप में खुद वीडियो बनाकर डाल रहे हैं। ग्राम प्रधान लोगों को वीडियो के माध्यम से समझा रहे हैं कि जनगणना 2027 शुरू हो गई है। मोबाइल पर se.census.gov.in वेबसाईट पर जाकर आपको सारी जानकारी देनी होगी। आईडी कोड को सुरक्षित रखना होगा। यह भी पढ़ें- सांसद रवि किशन समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की स्वगणना 22 मई से लेकर 22 जून तक जनगणना के लिए कर्मचारी के पहुंचने पर उनको आईडी देना होगा। स्वगणना शुरू होन...