नई दिल्ली, जनवरी 4 -- इटावा पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम पर हमला बोल दिया। संगीत सोम द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार बताए जाने पर रामगोपाल ने कहा, ऐसे नेताओं के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। न विकास की बात करते हैं और न ही जनता के वास्तविक मुद्दों से उनका कोई सरोकार है। रामगोपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने संगीत सोम पर तंज कसते हुए कहा, उनकी ग्राम प्रधान तक बनने की हैसियत नहीं है, विधायक तो धोखे से बन गए हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव सपा नेता वसीम चौधरी की दो बेटियों की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान रामगोपाल ने भाजपा पर प्रहार किया। इसदौरान उन्होंने देश-विदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, खेलों में राजनीति और बांग्लादेश...