ग्राम प्रधान पर हमले के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 11 -- ग्राम प्रधान के घर में घुसकर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीतपुर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 अप्रैल की रात अनिकेत उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने प्रधान को बचाया। इस दौरान अनिकेत का चाकू मौके पर ही छूट गया और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसके परिजन उसे छुड़ाकर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.