हापुड़, जनवरी 9 -- अस्पताल के लिए सरकारी भूमि को खाली कराने से नाराज होकर तीन लोगों ने ग्राम प्रधान पर तमंचा से फायर कर दिया। गनीमत रही कि ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम शेखपुर निवासी पंकज शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसने् अस्पताल निर्माण के लिए सरकारी जमीन को खाली कराया था, ताकि अस्पताल का निर्माण हो सके। इससे नाराज होकर रितिक चौधरी, मनीष, रविंद्र उससे रंजिश मानने लगे। 8 जनवरी की शाम को वह हापुड़ से घर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम के पास पहुंचा तो स्कूल के पास आरोपी खड़े थे। आरोप है कि आरोपियों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.