फतेहपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। असोथर ब्लाक एक ग्राम पंचायत में प्रधान पर पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र रोकने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रधान ने ब्लाक अधिकारियों की मिलीभगत से उनके प्रमाण पत्र निकलवाकर अपने पास रख लिए हैं। पंचायत सदस्यों ने बताया कि छह फरवरी को की गई शिकायत के बाद कुछ लोगों को प्रमाण पत्र वापस मिल गए, लेकिन कई के अब तक नहीं दिए गए। आरोप है कि जब यह सदस्य प्रधान के घर प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो उन्हें अभद्रता कर भगा दिया गया। सोमवार को पीड़ितों ने दोबारा शिकायत कर प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग की। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जल्द प्रमाण पत्र दिलाने का आश्वासन दिया है। शिकायत के दौरान मनोज कुमार, राम सुमिरन एडवोकेट व संगीता देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...