बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- तहसील स्याना की ग्राम पंचायत थोना क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण सतवीर, देवपाल, वीर सिंह और हरि सिंह ने डीएम को शपथपत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शपथपत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा विभिन्न विकास कार्यों जैसे सैनिटाइजर वितरण, साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग, मरम्मत कार्य, स्कूल विकास तथा अन्य योजनाओं के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई कार्य कागजों में दर्शाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कोविड काल में साबुन, मास्क और दवाइयों के नाम पर भी धनराशि खर्च दिखाकर गबन किया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में कराए गए कार्यों, सफाई व्य...