उन्नाव, दिसम्बर 30 -- बीघापुर। ब्लॉक की ग्राम ग्राम पंचायत कैलाव में ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की शिकायत की जांच कर लौट रहे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार ने मंगलवार की देर शाम अमरपुरआंव गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद केयरटेकर राम प्रसाद, शिव प्रसाद व छोटेलाल से जानवरों के रखरखाव की जानकारी ली। हरे चारे की बोरियों चेक तथा जल रहे अलाव को देखा। केयरटेकर से नियमित लकड़ी जलाने तथा हरे चारे की व्यवस्था के साथ-साथ सर्दी से बचाव के अन्य उपाय करने के भी निर्देश दिए। सीवीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के कैलाव में शिकायतों की जांच घर-घर जाकर उन्होंने की है और अपनी वह जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...