गाजीपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का सुनियोजित तरीके से अपहरण कर उसे बेच दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तहरीर में बताया कि बीते 13 फरवरी को उसकी लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि खुलासपुर निवासी प्रिंस यादव ने किसी चीज का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसे बेचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गया है। इस संबंध में जब वह उससे पूछताछ करने गई तो प्रिंस के घर पर उपस्थित प्रधान पति ओमप्रकाश सोनकर ‌ने उसे देख लेने की धमकी दी। पीड़िता ने प्रिंस के पिता आशुतोष यादव से अपनी पुत्री की मांग की तो उन्होंने गालि...