रुद्रपुर, मार्च 16 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्राम उकरौली की ग्राम प्रधान ने मारपीट के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को ग्राम प्रधान उषा देवी पत्नी मदन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में नदी किनारे अवैध रूप से बसे परमजीत कौर पत्नी जंगीर सिंह उर्फ जंगू, कान्ति, अक्की पत्नी चन्दन, चन्दन, किरन पत्नी कमल उर्फ जस्सी, कमल उर्फ जस्सी, पूजा पुत्री जंगीर सिंह, काजल पत्नी मन्नू, संदीप उर्फ सिप्पू पुत्र जंगीर सिंह और मन्नू पुत्र जंगीर सिंह हाल निवासी ग्राम उकरौली क्षेत्र में नशे की तस्करी करते हैं। आरोप है कि 12 मार्च को इन लोगों ने उनके ड्राइवर महिपाल को रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह बात करने गईं तो आरोपियों ने उन्हें और रीता देवी को पकड़ लिया। वहीं गाली-गलौज करते हुए मारपीट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.