ग्राम प्रधान को प्रशासक पद से हटाया गया, शिकायत के बाद डीएम का बड़ा ऐक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- यूपी के अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत गरौली में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सरकारी धन के वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप में ग्राम प्रधान राज नरायन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही प्रशासक पद से बेदखल करते हुए ग्राम पंचायत के कार्यो की देखभाल के लिये एडीओ पंचायत पूरा बाजार को प्रशासक नामित किया है। जिलाधिकारी के आदेश से शिकायतकर्ताओं में खुशी व्याप्त हो गई। इससे ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता सुधीर तिवारी व सुनील मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गये विकास कार्यो नाली निर्माण एवं हैण्डपम्प मरम्मत कार्य मे ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी सहित अन्य पंचायती राज व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.