गोरखपुर, अप्रैल 18 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के तरयापार गांव के ग्राम प्रधान प्रकाश गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर फोन पर गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान ने तहरीर में बताया कि एक पुराने विवाद में सात अप्रैल को वह गांव के संदीप से जमानत कराने के लिए कहा तो उस मामले में पक्षकार रहे गांव के योगेंद्र ने मोबाइल पर उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। वह काफी दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...