पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। विकास खंड बरखेडा क्षेत्र के गाँव विक्रमपुर निवासी शोहरत मदार पुत्र मो.साबिर ने जिला प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जांच की गई। जांच रिपोर्ट के बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक दायित्वो एवं कर्तव्यो पर रोक लगा दी है।अंतिम जांच के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को दो सदस्यीय जांच समिति में नामित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...