देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम प्रधान ने अपने ही बेटे के खाते में मजदूरी के नाम पर 6.6 लाख भेज दिया है। शासनादेश के विरूद्ध प्रधान के बेटे के खाते में धनराशि भेजी गयी है। रामपुर कारखाना ब्लाक के कुशहरी ग्राम पंचायत में यह खेल किया गया है। एक व्यक्ति ने डीम से शपथ पत्र के साथ की धन के बंदरबांट की शिकायत की है। ग्राम प्रधान और सेकेट्ररी की मिली भगत से यह धन ट्रांसफर की गयी है। रामपुर कारखाना विकास खण्ड के कुशहरी ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत निधि के धनराशि में बड़ा खेल किया गया है। ग्राम प्रधान पुत्र अकरम के खाते में 16 बार में 6.6 लाख रूपये मजदूरी के नाम पर भेजा गया है। अंत्येष्टि स्थल के पेंटिंग कार्य में 30,090, फुलेश के घर से भोला के घर तक कार्य में 25,590, प्रावि से छठ घाट तक नाली, खडंजा में 32,820 रूपये, चबूतरा निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.