गाजीपुर, जून 2 -- मरदह। बिरनो ब्लॉक के कोड़री गांव के ग्राम प्रधान जगनारायण यादव (50) का वाराणसी स्थित चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत में लोकप्रिय रहे जगनारायण यादव के निधन पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। वाराणसी से शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...