संतकबीरनगर, मार्च 11 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा गांव में ग्राम प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर प्रधान व उनके रिश्तेदार को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोहलवा गांव निवासी चन्द्रशेखर पुत्र भोला प्रसाद, जो वर्तमान में ग्राम सभा के प्रधान हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही छविराम पुत्र मेवालाल, मान सिंह व नर सिंह पुत्रगण मेवालाल तथा पंचराम पुत्र सूखू हाथ में लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। प्रधान चन्द्रशेखर के अनुसार जब उन्होंने आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.