हापुड़, जून 23 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में गांव में आई आतिशबाजी के कारण ग्राम प्रधान के घर में बनी झोपड़ी में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत ली। जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम मलकपुर में बारात आई थी। चढ़त के दौरान आतिशबाजी चल रही थी। इसी बीच आतिशबाजी की चिंगारी ग्राम प्रधान के मकान में बनी झोपड़ी पर गिर गई। देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...