रायबरेली, मई 30 -- ऊंचाहार। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक नाली को नष्ट किए जाने का आरोप है। एसडीएम ने मामले में जांच की बात कही है। क्षेत्र के बसारत अली का पुरवा मजरे रसूलपुर गांव की किरन देवी, धुन्नू देवी, राधिका देवी आदि का कहना है कि गांव में बने खड़ंजा मार्ग को हटाकर ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग निर्माण कराया गया है। इस दौरान खड़ंजा मार्ग के बीच बनी नाली को नष्ट करके बगल में नाली बनाने की बात कही गई थी। इस दौरान जो नाली खुदवाई गई थी उसे भी बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाली पाटने व जल निकासी बाधित करने की शिकायत, एसडीएम से गुहार इससे कई घरों के पानी रास्ते में भर गया है। शनिवार को महिलाओं ने एसडीएम से गुहार लगाई है। एसडीएम व...