हापुड़, जून 15 -- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन कड़ा रुख अपना रहा है। एक मामला सामने आया है। जिसमें हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में नवीन परती की सरकारी भूमि पर कब्जा कर ज्वार की फसल उगाने के आरोप में लेखपाल ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार तहसील के राजस्व अभिलेखों में ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में सरकारी खाते में नवीन परती की भूमि दर्ज है। इस भूमि को पूर्व में तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया था। यह भी पढ़ें- हापुड़ : प्रधान पर सरकारी भूमि पर कब्जे का दर्ज कराया मुकदमा आरोप है कि ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने नियमों को ताक पर रखकर इस सरकारी भूमि पर फिर से कब्जा कर ज्वार की फसल बो दी। लेखपाल द्वारा भूमि की जांच...