ग्राम प्रधान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर केस
वाराणसी, जून 27 -- शिवपुर (वाराणसी)। घमहापुर में चुनावी रंजिश में प्रधान पवन कुमार सिंह के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शिवपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पवन सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से संगीता पटेल नामक महिला की फर्जी आईडी बनाकर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। इस फर्जी प्रोफाइल से उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सब चुनावी रंजिश के चलते किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इस आईडी का संचालन गांव का ही निवासी अभिषेन सिंह कर रहा है। बताया कि इससे पहले नवम्बर 2025 में आरोपी के भाई जय प्रकाश सिंह के खिलाफ भी धमकी देने के मामले में शिवपुर थाने में केस दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.