मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- चेतगंज। विकासखंड कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहेरा कला में प्रधान के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र पर डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति ने बुधवार को गांव में पहुंच कर जांच की। शिकायतकर्ता योगेश कुमार दुबे, सोहन सिंह, उमेश सिंह, लालता उर्फ लौधर ने बताया कि प्रधान ने भारी वित्तीय अनियमितता की है। आवास, नाली, स्ट्रीट लाइट, मनरेगा कार्य, खड़ंजा,कूड़ा भवन की टीएसी जांच कराए जाने के संदर्भ में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसी को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया हैं। ग्राम विकास अधिकारी चंदन गुप्ता एवं प्रधान अनीता सिंह ने बताया कि सभी कार्य मानक के अनुसार किए गए हैं। दोनों पक्षों की बात सुनकर जांच समिति ने प्रधान की तरफ से कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय न...