ग्राम प्रधान की शिकायत पर मुकदमा
बलिया, जून 21 -- बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के नारायणपुर बघौता के ग्राम प्रधान रविशंकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान ने शिकायत में बताया था कि आरोपी दिनेश बिंद ने गांव में काफी समय से आतंक मचा रखा है। लोगों को परेशान कर रहा है। इसी रंजिश में दिनेश ने अपने साथियों कुन्ज बिहारी, हरिशचन्द्र और सत्या बिंद के साथ मिलकर पानमुनी के घर पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए 45 वर्षीय बसावन बिंद के सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.