प्रयागराज, मार्च 1 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में ग्राम प्रधान सुशील यादव के साथ मारपीट व लाइसेंसी रायफल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट दो सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग पीछे से बोलते सुनाई पड़ रहे है कि गोली मारकर छह महीने जेल ही होगी। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो ग्राम प्रधान सुशील यादव तीन-चार दिन पहले अपने दो-तीन मित्रों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि मरदानपुर गांव के समीप दो दर्जन लोग ग्राम प्रधान के साथ हाथापाई करने लगे। इसी बीच कुछ लोग रायफल छीनकर गोली मारने की धमकी भी देने लगे। ग्राम प्रधान के बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किस...