दुमका, मार्च 14 -- रानेश्वर। अंचल सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन मरांडी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक भीम प्रसाद मंडल उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से आगामी दिनांक 25 मार्च को पेसा के वर्तमान नियमावली के विरोध में संगठन की ओर से आयोजित महा धरना-प्रर्दशन को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई। मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सभी गांव के ग्राम प्रधान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...