सहारनपुर, जून 7 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने पर ग्राम प्रधानों ने औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी को पगड़ी पहनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी ने ब्लॉक प्रमुख गीता रानी द्वारा अपने कार्यकाल में ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास का अभिन्न अंग है। इस फैसले को राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने ग्रामीण विकास के हित के लिए बताते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे है। शहर से लेकर ...