देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को दिया। इसमें प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का चुनाव निश्चित समय अवधि में कराने की विशेष मांग की गयी। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्र बबलूनी ग्राम नेतृत्व में जनार्दन कुशवाहा समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि किसी कारण वश समय पर चुनाव न होना सम्भव हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल विस्तारित कर दिया जाय, जिससे पंचायती राज व्यवस्था का सम्मान भी बना रहे। इसमें ग्राम पंचायतों के मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतान 15 दिनों के अंदर करवाने, शेष धनराशि भी एक सप्ताह में ...