रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- खटीमा। मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र खोलने के निर्णय का विरोध करते हुए ग्राम प्रधानों ने पूर्व की भांति ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्रय केंद्र संचालित करने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मनजीत सिंह राणा के नेतृत्व में प्रधानों ने तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह सजवाण को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में क्रय केंद्र खोलने से छोटे और लघु किसानों को अपनी उपज वहां तक पहुंचाना महंगा पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...