पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। विकासखंड ललौरीखेड़ा में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी प्रशिक्षण संपन्न हो गए। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों की परीक्षा का आयोजन हुआ और उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया। मास्टर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में कंप्यूटर, कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर जिनके माध्यम से काम करते हैं। इंटरनेट, स्मार्टफोन, स्मार्टफोन के फायदे, बैंकिंग व ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग, बैंकिंग ऑन मोबाइल पर जानिए जरूरी बातें, डिजिटल वॉलेट के प्रकार, सोशल मीडिया, पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन सुरक्षा,ऑनलाइन धोखा होने पर क्या करें, ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायती राज विभाग के पोर्टल, स्वच्छ भारत मिशन, मेरी पंचायत एप, पंचायत निर्णय एप, पंचायत सहायक उपस्थित एप, पंचायत गेटवे एप,पंचायत गेटवे पोर्...