नैनीताल, अक्टूबर 7 -- गरमपानी। टीबी मुक्त भारत अभियान को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीएचसी गरमपानी के सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव, उपचार, जागरूकता और अभियान में जनभागीदारी की भूमिका की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्युरा मौजूद रहे। ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित वॉल पेंटिंग कराने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अभिलाषा पांडेय, डॉ. योगेश, गिरीश चंद्र...