अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद की ग्राम पंचायतें शहर को टक्कर दे रही हैं। 35 लाख से अधिक आबादी वाले जनपद में 852 गांव हैं। ग्राम पंचायतें बड़ी निकायों को भी आइना दिखा रही हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठान, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर रीचार्ज, अमृत सरोवर, मॉडल पंचायत घर, मॉडल बारातघर व पार्क का निर्माण कराया गया है। यह व्यवस्थाएं प्रधानों की कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत से धरातल पर आई हैं। प्रधानी में आधी आबादी का भी दबदबा है। बेशक घूंघट में महिलाएं प्रधानी चला रहीं हो, लेकिन केंद्र से लेकर राज्य स्तरीय पुरस्कार भी अपने कार्यों के दम पर ला रहीं हैं। देश के कई हिस्सों में प्रशिक्षण से लेकर अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व भी किया है। टप्पल की भरतपुर गांव की प्रधान को राष्ट्रपति से पुरस्कार तक मिल चुका है। जो सुविधाएं नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचा...